ठाणे स्टेशन पर बच्चे को जन्म देने वाली महिला की हालत स्थिर
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
मुंबई , 04जुलाई ( हि.स.) । ठाणे शहर में आज दोपहर ठाणे रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म देने वाली महिला का कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है,।यह जानकारी आज डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने दी है।बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम शीतल बबलू कांबले है। डॉक्टर ने कहा कि नवजात बच्ची और उसकी मां की हालत स्थिर है।बताया जाता है कि ठाणे रेलवे स्टेशन पर बच्चे को जन्म देने के बाद उसे ठाणे महानगर पालिका के कलवा स्थित छत्रपति महाराज शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
---------------

