जलाशय से महिला का शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक में सड़क किनारे जलाशय से महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृत महिला का नाम कविता अग्रवाल बताया जा रहा है। वह राजगंज बाजार इलाके की रहने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर ब्लॉक के स्टेट हाई-वे के मझियाली मोड़ इलाके में जलाशय से उक्त महिला का शव बरामद किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासियों को सड़क से गुजरते समय जलाशय में एक महिला का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर