अजंता पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शानदार

अमृतसर| बसंत एवेन्यू स्थित अजंता पब्लिक स्कूल का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। मुख्य रूप से पावनि कपूर ने 95.2%, आरना मेहरा ने 94.6%, रितिका सुरेला ने 92.6% और आदित्य मेहता ने 91.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस बेहतरीन सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत मेहरा और प्रशासनिक अधिकारी रंजना मेहरा ने पूरे स्टाफ व बच्चों को बधाई दी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

   

सम्बंधित खबर