बीएसएफ ने लोडेड पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

अमृतसर | भारत-पाक सीमा के पास बीएसएफ ने गश्त के दौरान लोडेड पिस्तौल और मैग्जीन बरामद की है। इस संबंध में थाना घरिंडा में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घरिंडा पुलिस ने बीएसएफ की 181 बटालियन की डी-कंपनी की बीओपी दाओके के एसी कंपनी कमांडर सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कंपनी कमांडर ने बताया कि बीएसएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जवानों ने 1 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। जिन्हें ड्रोन के जरिए गिराया गया हो सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर पिस्तौल और गोलियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर