अमृतसर | अमृतसर-अटारी मुख्य मार्ग पर स्थित रामपुर मोड़ आरे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराज सिंह निवासी धत्तल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे तलजिंदर सिंह ने बताया कि पिता बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में गांव से खासा अड्डा जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन पिता के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वो सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

