एलजी संधू से मिलीं एसईसीआई की पंजाब चेयरपर्सन

अमृतसर| सोशल जस्टिस एंड एमपावरमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (एसईसीआई) की पंजाब चेयरपर्सन रेनू अरोड़ा और उनके पति सुखदीप सिंह अरोड़ा ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। बैठक में एलजी ने पंजाब में काउंसिल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता शिविरों की सराहना की और सरकारी व निजी स्तर पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। बता दें कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधीन यह संस्था देश भर में जनकल्याण कार्य कर रही है। इसी के तहत पंजाब के गांवों में शिविर लगाकर मुफ्त दवाइयां भी बांटी जा रही हैं

   

सम्बंधित खबर