आध्यात्मिक युवा शक्ति विकास शिविर 14 को

अमृतसर| चौक पासियां स्थित प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णिया में प्रधान अंजना लूथरा की अध्यक्षता में ‘आध्यात्मिक युवा शक्ति विकास शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के संचालक डॉ. सागर मुनि शास्त्री ने बताया कि यह शिविर 14 जून से 24 जून तक मंदिर परिसर में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान बच्चों को योगासन, प्राणायाम, मुद्राभ्यास और पवित्र श्रीमद्भागवद् गीता का अभ्यास करवाया जाएगा। समापन पर सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर शुभ सरीन, गौतम सरीन और अरुण चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर