जालंधर में चांदी की मूर्तियों के साथ चोर काबू:सुर्य एंक्वलेव से पकड़ा, चोरी करने के लिए चर्च में घुसा था; लोगों से मांगता रहा माफी
- DSS Admin
- May 17, 2026
जालंधर के सूर्य एन्क्लेव इलाके में लोगों ने एक चोर को पकड़ा। आरोपी चोरी की नीयत से चर्च में घुसा था लेकिन इससे पहले कि कुछ उठा पाता लोगों को भनक लग गई। तलाशी के दौरान चोर के बैग से चांदी की दो मूर्तियां मिलीं। लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाकर चोर को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि बैग से प्लास-पेंचकस और अन्य टूल भी निकलते जो शायद ये चोरी करने में यूज करता था। लोगों ने कहा कि उन्हें शक है कि मूर्तियां किसी मंदिर से चुराकर लाया था। काफी पूछे जाने पर चोर ने अपना नाम नहीं बताया केवल इतना ही बताया कि वह अवतार नगर का रहने वाला है और उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। रामामंडी थाना पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चोरी संबंधी अन्य केसों को भी ट्रेस करने में मदद मिलेगी। जब पुलिस चोर को अपने साथ ले जाने लगी तो चोर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और कहने लगा कि उसे माफ कर दो और एक बार छोड़ दो। इलाके में घूमता था,CCTV फुटेज से पहचाना मौके पर लोगों ने बताया कि चोर एक सप्ताह से इस इलाके में ही घूम रहा था। इससे पहले ये बिजली का तार काटकर बेच चुका है और इसने कैमरा के सामने ये बात मान भी ली है। इसके सीसीटीवी फुटेज कई घरों के कैमरों में आए थे जिससे इनकी असानी से पहचान हो गई। स्थानीय लोगों को आरोपी की गतिविधियों पर पहले से ही शक थी। पकड़े जाने के बाद लोगों ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह पहले चोरी किया गया सामान एक कबाड़ की दुकान पर बेच चुका है।

