जालंधर में रिक्शे पर संदिग्ध हालत में मिला युवक:ड्रग ओवरडोज या हार्ट अटैक से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर में एक रिक्शे में एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई है, हालांकि कुछ लोग इसे हार्ट अटैक भी मान रहे हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया है और रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगालने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस के जरिए उक्त युवक को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस रिक्शा चालक से कर रही पूछताछ शुरुआती बातचीत में यह बात सामने आई है कि अचेत मिला लड़का दुसरे राज्या का है। वह जिस रिक्शे पर मिला, उस रिक्शा चालक को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस रिक्शा चालक से थाने ले जाकर गहन पूछताछ कर रही है कि यह लड़का उसे कहां और किस हालत में मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारियों का कहना था कि अभी मामले की जांच शुरुआती चरण में है। युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है या फिर उसे कोई दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती। पुलिस घटनास्थल के आसापास के CCTV खंगाल रही पुलिस का कहना है कि वे घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। कैमरों की जांच और अस्पताल से आने वाली मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस का इस मामले में जांच जारी है ।

   

सम्बंधित खबर