एसबीआई सिविल लाइंस शाखा के बाहर मार्च

जालंधर | ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर चल रहे देशव्यापी आंदोलनात्मक कार्यक्रम और दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार शाम एसबीआई सिविल लाइंस मुख्य शाखा परिसर में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च को कर्मचारियों की एकता, संघर्षशीलता तथा अधिकारों, सम्मान और जायज मांगों की रक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प के रूप में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर कामरेड विनय डोगरा ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और न्याय की प्राप्ति के लिए एकता तथा सामूहिक संघर्ष ही सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का समापन क्रांतिकारी अभिवादन के साथ किया गया।

   

सम्बंधित खबर