खन्ना में दिनदहाड़े महिला पर चाकू से हमला:पर्स लूटकर फरार हुआ बदमाश; गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

खन्ना में दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से हमला कर लूटपाट की गई। हमलावर ने महिला पर 8 से 10 बार चाकू से वार किए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। इस हमले में महिला के सिर, छाती और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसएमओ सहित छह डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने अत्यधिक खून बहने से रोकने के लिए आपातकालीन उपचार प्रदान किया। महिला के शरीर पर कई घाव एसएमओ डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने बताया कि घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। उनके शरीर पर चाकू के 8 से 10 घाव थे और काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों की टीम ने पहले खून बहने पर काबू पाया। प्राथमिक उपचार दिया और फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर