जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की

लुधियाना | समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत एडीएस इंटरनेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जमालपुर की एमआईजी कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, पेन तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही उन्हें जलपान भी कराया गया। संस्था प्रत्येक माह ऐसे सेवा कार्यों का आयोजन कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो बच्चों के सपनों को नई उड़ान देती है और समाज को प्रगतिशील बनाती है।

   

सम्बंधित खबर