संदिग्ध हालात में युवक की हुई मौत

लुधियाना| हैबोवाल इलाके में संदिग्ध हालात में युवक की मौत का मामला सामने आया है। चंद्र नगर में 28 वर्षीय युवक देव का शव उसके घर से बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक किसी दुकान पर लेबर का काम करता था। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में युवक मृत हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर युवक के सिर पर चोट के निशान मिले, लेकिन चोट कैसे लगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

   

सम्बंधित खबर