हरियाणा: जनता से वाेट मांगने वाले प्रत्याशी खुद काे नहीं डाल पाए वाेट

चंडीगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा में 90 विधानसभा हलकाे में चुनाव लड़ रहे 1031 उम्मीदवारों में 46 प्रत्याशी ऐसे थे, जो खुद अपना वोट नहीं डाल पाए। इनमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला सहित कई दिग्गज हैं। दरअसल, यह 46 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो अपने गृह विधानसभा को छोड़कर दूसरे हलकों से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 21 प्रत्याशी, कांग्रेस के 9, इनेलो-बसपा गठबंधन के 6, आम आदमी पार्टी के 4, जजपा-एएसपी गठबंधन के 3 और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

नायब सैनी नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं और वहीं पर उनकी वोट है। 2014 में नारायणगढ़ से विधायक निर्वाचित भी हो चुके हैं। हालांकि 2019 में उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद का चुनाव लड़ा था और सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2024 में करनाल विधानसभा से उपचुनाव जीता। अब 2024 के विधानसभा चुनाव में लाडवा से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपना वोट नारायगणढ़ हलके के गांव मिर्जापुर में किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनका वोट डबवाली विधानसभा में हैं। यही स्थिति इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला के साथ है, वे खुद ऐलनाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका वोट डबवाली विस में है। यही नहीं रानियां से अभय के बेटे अर्जुन चौटाला चुनावी रण में है, उनका वोट भी डबवाली विस में ही है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट जींद जिले की उचाना से चुनावी दंगल में उतरी हैं, जबकि उनका वोट चरखी-दादरी विधानसभा में है।

प्रत्याशी का नाम-- लड़ रहे चुनाव-- यहां डाला वोट

नायब सिंह सैनी-- लाडवा विधानसभा-- नारायणगढ़ विधानसभा

तेजपाल तंवर-- सोहना विधानसभा-- बहादुरगढ़ विधानसभा

ओमप्रकाश यादव-- नारनौल विधानसभा-- अटेली विधानसभा

आरती राव-- अटेली विधानसभा-- बावल विधानसभा

अरविंद शर्मा-- गोहाना विधानसभा-- झज्जर विधानसभा

देंवेंद्र कौशिक-- गन्नौर विधानसभा-- सोनीपत विधानसभा

रामकुमार गौतम-- सफीदों विधानसभा-- नारनौद विधानसभा

दिनेश अदलखा-- बडख़ल विधानसभा-- फरीदाबाद विधानसभा

अर्जुन चौटाला-- रानियां विधानसभा-- डबवाली विधानसभा

हरेंद्र रामरत्न-- होडल विधानसभा-- तिगांव विधानसभा

अभय चौटाला-- ऐलानाबाद विधानसभा-- डबवाली विधानसभा

शक्ति रानी शर्मा-- कालका विधानसभा-- अम्बाला सिटी

नगेंद्र भडाना-- फरीदाबाद एनआईटी-- बडख़ल विधानसभा

संजय कबलाना-- झज्जर विधानसभा-- बेरी झज्जर विधानसभा

गोपाल राणा-- असंध विधानसभा-- पानीपत ग्रामीण

रामकुमार कश्यप-- इंद्री विधानसभा-- थानेसर विधानसभा

दयावती-- पुन्हाना विधानसभा-- फरीदाबाद

अरविंद शर्मा-- गोहाना विधानसभा-- झज्जर

दीपक हुड्डा-- महम विधानसभा-- किलोई

दुष्यंत चौटाला-- उचाना विधानसभा-- सिरसा

देवेंद्र कौशिक-- गन्नौर विधानसभा-- सोनीपत

अनीता यादव-- अटेली विधानसभा-- कोसली

आयुषी राव-- अटेली विधानसभा-- रेवाड़ी

पूजा चौधरी-- मुलाना विधानसभा-- अम्बाला सिटी

ओमप्रकाश चौधरी-- नांगल विधानसभा-- बादशाहपुर विधानसभा

कैप्टन योगेश-- जुलाना विधानसभा-- सफीदों

निर्मल सिंह-- अम्बाला सिटी-- विधानसभा अम्बाला कैंट

अनुराग ढांडा-- कलायत विधानसभा-- नरवाना

कृष्ण बेदी-- नरवाना विधानसभा-- कुरुक्षेत्र

चंद्र प्रकाश-- आदमपुर विधानसभा-- नलवा

शिव रंगीला-- गोहाना विधानसभा-- सांपला

पवन सैनी-- नारायणगढ़ विधानसभा-- लाडवा

मेवा सिंह-- लाडवा विधानसभा-- थानेसर

रणबीर गंगवा-- बरवाला विधानसभा-- नलवा

प्रदीप नरवाल-- बवानी खेड़ा-- विधानसभा गोहाना

राबिया किदवई-- नूंह विधानसभा-- बादशाहपुर

जयभगवान शर्मा-- पिहोवा विधानसभा-- थानेसर

कुलदीप शर्मा-- गन्नौर विधानसभा-- करनाल

रणजीत चौटाला-- रानियां विधानसभा-- सिरसा

कृष्ण कुमार-- बावल विधानसभा-- कोसली

विनेश फौगाट-- जुलाना-- विधानसभा दादरी

हर्ष छिक्कारा-- गोहाना विधानसभा-- सोनीपत

सुनीता दुग्गल-- रतिया विधानसभा-- फतेहाबाद

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर