भाजपा की जीत का सिलसिला जारी, मनाया गया जश्न

पश्चिम मेदिनीपुर, 17 मई (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बेलदा देउली क्षेत्र के 128 एवं 129 नंबर बूथों पर वर्ष 2018 से भाजपा की जीत की परंपरा लगातार बनी हुई है। इस मौके पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल उड़ाते कार्यकर्ता और जोशीले नारों से पूरा इलाका उत्सवमय हो उठा।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता गौरीशंकर अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और संगठन और मजबूत हुआ है।

गौरतलब है कि देउली क्षेत्र के ये दोनों बूथ 2018 से भाजपा के मजबूत गढ़ के रूप में पहचाने जाते हैं और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव मनाया।

---------------

   

सम्बंधित खबर