निकाय चुनाव नामांकन का आज दूसरा दिन:बैलेट पेपर से होगा चुनाव, पहले दिन 10 ने भरे कागज; 26 मई को मतदान

पंजाब में 26 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पहले दिन केवल आठ लोगों ने नामांकन भरे हैं। हालांकि किसी भी नगर निगम में नामांकन नहीं हुआ है। आज भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की धक्केशाही न हो, इसको लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन सख्त है। एक तरफ जहां रिटर्निंग अफसर के कमरे के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं पुलिस को भी चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। इस समय चुनाव कुल 105 निकायों में होंगे, जिनमें 08 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार मतदान ईवीएम की जगह मत पेटियों के जरिए होगा। उम्मीद है कि आज नामांकन की संख्या बढ़ेगी। पहले दिन नगर पंचायत कोट ईसे खान में 3, नगर परिषद जीरा में 5, नगर परिषद मालेरकोटला में 1 तथा नगर पंचायत भिखीविंड में 1 नामांकन दाखिल किया गया। इस तरह भरना होगा नामांकन उम्मीदवार को चुनाव अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर आवेदन करना होगा। इसके बाद उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 मई को स्क्रूटनी होगी। सभी उम्मीदवारों को उस दिन चुनाव कार्यालय जाने की अनुमति होगी। इस दौरान वे रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज रख सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार का फार्म रिजेक्ट होता है तो उसकी जानकारी भी दी जाएगी। 19 मई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। 105 जगह होंगे निकाय चुनाव। आठ नगर निगमों में चुनाव होंगे, इनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों में भी चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी चुनाव शहरी क्षेत्रों में होंगे। 36 लाख वोटर करेंगे मतदान 36 लाख वोटर करेंगे मतदान। प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की तैयारी की है। कुल 36,72,932 मतदाता वोट करेंगे, जिनमें 18,00,990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य मतदाता शामिल हैं। आज से आचार संहिता भी लागू हो गई है, इस संबंध में सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद तबादलों पर रोक लग जाएगी। पार्टी निशान पर लड़ सकेंगे चुनाव। राजनीतिक दल पार्टी निशान पर भी चुनाव लड़ सकेंगे। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों को सूचित कर दिया गया है। नामांकन फॉर्म के साथ एफिडेविट भी जमा करवाना होगा। सारी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाएगी ताकि लोग उम्मीदवारों की प्रोफाइल देख सकें। इसके लिए एक अलग लिंक जारी किया जाएगा। चार लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम चुनाव में 4 लाख तक खर्च की सीमा तय की गई है। नगर काउंसिलों के लिए खर्च सीमा 3.60 लाख, 2.30 लाख और 2 लाख रुपए तय की गई है, वहीं नगर पंचायत चुनाव के लिए 1.40 लाख रुपए खर्च सीमा निर्धारित की गई है।हर बूथ पर तैनात होंगे 5 कर्मचारी। निकाय चुनाव के लिए करीब 4 हजार बूथ बनाए गए हैं और चुनावी प्रक्रिया में 36 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। पुलिस के साथ पूरा तालमेल रखा गया है। करीब 35,500 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। हर बूथ पर पांच कर्मचारी मौजूद रहेंगे और जिलों में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वीडियोग्राफी से रखी जाएगी नजर वीडियोग्राफी से रखी जाएगी नजर। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। रिटर्निंग अफसर के कमरे के अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ केवल चार लोग ही अंदर जा सकेंगे। रिटर्निंग अफसर के तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। एडीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और डीसी को हथियार जमा करवाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

   

सम्बंधित खबर