राजकीय मलमास मेला का जिला प्रशासन द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण
- DSS Admin
- May 19, 2026
नालंदा, बिहारशरीफ 19 मई (हि.स.)। राजकीय मलमास मेला 2026 के आज तीसरे दिन अवसर पर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
मलमास मेला का आयोजन दिनांक 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक कार्यक्रम राजगीर में निर्धारित है, इस अवसर पर आस्था के साथ भारी तादाद में ब्रह्म कुंड में स्नान करने लिए लोग यहां दूर-दूर से पहुंचते हैं।राजकीय मलमास मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन तथा संचार व्यवस्था सहित विभिन्न प्रशासनिक बिंदुओं को उन्होंने स्वयं देखा ।
इस मौके पर डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान वे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ हीं सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने तथा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का उन्होंने निर्देश दिया है।

