नाहन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक

नाहन, 02 जुलाई (हि.स.)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा कीइस बैठक में सदस्यों ने जिला में विभिन्न समस्याओं जेसे सड़क,जल, बिजली इत्यादि बारे जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा की।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि आज की बैठक सार्थक रही है और समिति की शिकायतें सामने आई और प्रशासन ने जल्द हल करने का आश्वासन भी दिया है। हर्षवर्धन चौहान नेजिला सिरमौर में मानसून के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जिला प्रशासन से विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की क्षति या नुकसान होता है, तो उसे तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि नाहन के डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज में एमसीएच बनाने की डीपीआर बनाई जा रही है और साथ ही मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर का बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसके इलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 40 नए सड़क मार्गों के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजे गए हैं जिनकी जल्द स्वीकृति आ जाएगी।चौहान ने साफ किया कि प्रदेश में इको फ्रेंडली उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे उद्योग लगाए जाएंगे जो इको फ्रेंडली हों और अधिक रोजगार प्रदान करें।

---------------

   

सम्बंधित खबर