सांसद जोशी पहुंचे अहमदाबाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास के परिजनों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
- Admin Admin
- Apr 11, 2025

चित्तौड़गढ़, 11 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी शुक्रवार को अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जानकारी के अनुसार सीपी जोशी ने गिरिजा व्यास के भाई एवं उदयपुर शहर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व चिकित्सकों की टीम से उपचार संबंधी जानकारी ली। गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर संतोष जताया। गौरतलब है कि गत दिनों घर पर ही पूजा करने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास झुलस गई थी। इन्हें पहले उदयपुर के चिकित्सालय में ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुवे उन्हें तत्काल अहमदाबाद रवाना कर दिया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल