सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाले तीन गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,08 अक्टूबर (हि.स.)।हथियार के साथ फोटो सोशल मिडिया डालने के आरोप में तीन युवक को मधुबन पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।

इसकी पुष्टी करते पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मिडिया पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। इस क्रम इन लोगो का वायरल फोटो संज्ञान में आया।लिहाजा इसका सत्यापन करने के बाद तीनो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो में अंकित कुमार पिता विजय चौधरी ग्राम बहुआरा भान थाना मधुबन,धर्मवीर कुमार पिता जयलाल सहनी ग्राम बहुआरा भान थाना मधुबन,मनीष कुमार पिता बैजु भगत ग्राम सिरौली थाना मधुबन सभी जिला पूर्वी चम्पारण के रहने वाले है।

गिरफ्तार मनीष कुमार का अपराधिक इतिहास भी है।इस पर मधुबन थाना कांड संख्या-116 / 22 में धारा-341 / 342/323/324/307/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज है।छापेमारी टीम मधुबन थानाध्यक्ष संजीव मौआर,एसआई राजीव रंजन व अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर