चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 11 फरवरी (हि.स.)। जिले के क्रांति ब्लॉक के राजाडांगा ग्राम पंचायत के उत्तर माझ गांव के पारुल चाय बागान से रविवार को तेंदुए का शव बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि श्रमिकों ने तेंदुए के शव को बागान में देखा। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अपालचंद रेंज के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तेंदुए के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। यह प्राकृतिक मौत है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर