बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक

पटना, 20 जून (हि.स.)। बिहार विधानमंडल का सत्र आगामी 22 से 26 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी।बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के लिए सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब विधानसभा सचिवालय जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी करेगा।

पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधेयकों को सदन के पटल पर रखेगी और दोनों सदनों से उन्हें पारित कराने की कोशिश करेगी। 22 जुलाई को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही मानसून सत्र की शुरूआज होगी। सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर