CM के बयान पर अमृतसर में भाजपा का प्रदर्शन:रोष मार्च निकाला, बोले-बम धमाकों को पार्टी से जोड़ना गैर-जिम्मेदाराना; FIR की मांग

अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज (9 मई) जोरदार प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अमृतसर में भाजपा जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू की अगुवाई में रानी बाग से पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक विशाल पैदल रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में झंडे और बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों की निष्पक्ष जांच की मांग की। बम धमाकों को भाजपा से जोड़ना गैर-जिम्मेदाराना भाजपा जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में हो रहे बम धमाकों जैसी घटनाओं को भाजपा से जोड़ना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बयान है। ऐसे आरोपों से पंजाब का माहौल खराब हो रहा है और लोगों में गलत संदेश जा रहा है। भाजपा को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ संधू ने कहा कि बिना किसी सबूत के भाजपा को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पहले मुख्यमंत्री से पूछताछ की जाए और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई इस मौके पर भाजपा नेता सुखदेव सिंह हनेरियां ने भी पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आए दिन बम धमाकों, लूटपाट और गैंगवार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। डीजीपी भी कई बार यह कह चुके हैं कि इन धमाकों के तार पाकिस्तान और आईएसआई से जुड़े हुए हैं। बावजूद इसके मुख्यमंत्री भाजपा पर आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। BJP का उद्देश्य पंजाब में मजबूत और सुशासन वाली सरकार देना भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे, अपराध और गुंडागर्दी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पंजाब में मजबूत और सुशासन वाली सरकार देना है, ताकि प्रदेश को नशा और अपराध मुक्त बनाया जा सके।

   

सम्बंधित खबर