राज्यपाल कटारिया दुर्ग्याणा में नतमस्तक

अमृतसर | पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री दुर्ग्याणा मंदिर के नतमस्तक हुए। उन्होंने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर माथा टेका और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना, वित्तसचिव बिमल अरोड़ा ने उन्हें धार्मिक किताब और दोशाला देकर सम्मानित किया। इसी दौरान मंदिर पदाधिकारियों ने राज्यपाल कटारिया को मंदिर के बारे जानकारी दी। इस मौके पर प्यारे लाल सेठ, राकेश शर्मा, संजय मेहरा, हर्ष खन्ना समेत कई मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर