थाना इस्लामाबाद की पुलिस चौकी कबीर पार्क की टीम ने चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रणदीप सिंह निवासी गांव बोपाराय कलां, तहसील व जिला अमृतसर और महकदीप सिंह निवासी खासा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज एएसआई शाम सुंदर ने बताया कि वे गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रहे उक्त दोनों आरोपियों रणदीप सिंह और महकदीप सिंह को रोककर जब गहनता से पूछताछ की गई, तो वे वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

