फरीदकोट में प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या:घर बुलाया; हाथ-पैर व मुंह बांधा, कुल्हाड़ी से काटा; युवती समेत 4 पर केस

फरीदकोट में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की घर बुलाकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गांव मचाकी कलां में विवाहित पिपली की एक युवती समेत उसके पति, पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से परेशान था बेटा मृतक की पहचान फरीदकोट की धारा सिंह कॉलोनी निवासी अर्शदीप सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में धारा सिंह कालोनी में रहते मूलरूप से गांव हसनभट्टी निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ में है। उनका बड़ा बेटा अर्शदीप सिंह जो शादीशुदा था, पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। संबंध रखने का दबाव बना रही थी महिला पूछने पर अर्शदीप ने बताया था कि गांव मचाकी कलां में विवाहित गांव पिपली की हरप्रीत कौर उस पर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बना रही है। इस पर उन्होंने बेटे से कहा था कि वे पंचायत लेकर महिला के मायके गांव जाएंगे। हरनेक सिंह ने बताया कि रविवार को उनका बेटा घर पर नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद उन्हें शक होने पर वह गांव पिपली पहुंचे, जहां हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप सिंह का शव बरामद हुआ। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे तथा कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की हुई थी। हरनेक सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह ने मिलकर की है। उनके बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं-: एसएचओ थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्शदीप सिंह को घर बुलाया गया था, जहां उसके हाथ-पैर और मुंह बांधकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ------------------- हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने युवक की हत्या:तेजधार हथियार से मारा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा; पैसों का था लेन-देन अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें:-

   

सम्बंधित खबर