सत्यनारायण मंदिर में महिलाओं ने संकीर्तन किया

जालंधर | मोहल्ला ​गोबिंदगढ़ के श्री सत्यनारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य पर संकीर्तन किया गया। इसमें गायिका सुनीता कपूर ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। कीर्तन के उपरांत विशाल लंगर का आयोजन किया गया। यहां ऊषा गुप्ता, सुमन पासी, गीता सभ्रवाल, पूनम, विजय, नीरू, मोनिका कालिया, पूनम कालिया, नीरू झांजी, नीना राणा, किरण अग्रवाल मौजूद रहीं।

   

सम्बंधित खबर