भास्कर न्यूज | जालंधर सिल्वर रेजिडेंसी अपार्टमेंट में स्थित शिव मंदिर में महिलाओं की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रेखा शर्मा ने की। विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरूआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां अनीता, कांता शर्मा, मंजू शर्मा, स्वदेश गुप्ता, पूजा, प्रियंका, परमजीत, अमिता गर्ग, डोली, गीता, कमलेश, रानी, उषा, सरोज व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

