कपूरथला में जमाखोरी पर बैन:डीसी बोले- सभी सामान की पर्याप्त आपूर्ति, टास्क फोर्स का गठन
- Admin Admin
- May 09, 2025

कपूरथला के डीसी अमित कुमार पंचाल ने जिले में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेल, गैस, राशन, फल और सब्जियों जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।भारत-पाक सीमा पर तनाव के कारण कालाबाजारी और जमाखोरी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लगाया है। जिला प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इसका नेतृत्व जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और जिला मंडी अधिकारी करेंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सेवाओं के लिए अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। पेट्रोल-डीजल के लिए DFSC संयोगता (84275-55440), पशुधन सेवाओं के लिए डॉ. रजिंदरपाल सिंह (77172-67008), सब्जियों-फलों के लिए जिला मंडी अधिकारी गगनदीप सिंह (94642-92474) और पशु चारे के लिए DM मार्कफेड गुरप्रीत सिंह (98784-28755) से संपर्क किया जा सकता है। डीसी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर्याप्त है। कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।