150 महिलाओं को राशन सामग्री बांटी

लुधियाना| किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से 302वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुदर्शन गोसाई और हरनारायण गर्ग ने की। इस अवसर पर 150 महिलाओं को राशन सामग्री दी गई। कार्यक्रम में विनोद गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, पूर्ण चंद, गौरव गुप्ता, चरंजी लाल, गिरीश गुप्ता, नवरत्न सोनी, मुकेश मित्तल, महेश गोयल और आशीष गर्ग भी मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर