पंजाब भर के सेवा केंद्रों के कर्मचारियों की हड़ताल को आज एक हफ्ता होने को है, लेकिन अभी तक सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध नहीं टूटा है। सेवा केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं और सभी कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। इस हड़ताल का सबसे बड़ा खामियाजा उन स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें आगे की कक्षाओं में एडमिशन के लिए अपने एससी व अन्य जरूरी सर्टिफिकेट बनवाने हैं। दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके बच्चे अब अपने पेरेंट्स से गुहार लगा रहे हैं।

