पंजाब में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित शेड्यूल जारी:वोटर्स की 100% मैपिंग के लिए 7 जून को विशेष कैंप, 25 से BLO घर-घर जाएंगे
- Neha Gupta
- Jun 03, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना और अयोग्य या बोगस वोटरों के नाम सूची से बाहर करना है। इसी सिलसिले में जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर मोगा, श्री सागर सेतिया ने जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। प्री-एस.आई.आर. कार्यक्रम के तहत पंजाब में 2003 की मतदाता सूची के वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का काम किया जा रहा है। इस मैपिंग प्रतिशत को शत-प्रतिशत करने के लिए 7 जून 2026 (रविवार) को एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का समय और स्थान समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक। कार्य: सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों (बूथों) पर मौजूद रहकर मैपिंग का कार्य पूरा करेंगे। डीसी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे इस कैंप को सफल बनाने के लिए अपने बूथ लेवल एजेंटों (BLA) की नियुक्तियां जल्द पूरी कर सहयोग करें। घर-घर जाएंगे बीएलओ: ये है पुनरीक्षण का नया शेड्यूल राजनीतिक दलों से फीडबैक की मांग जिला चुनाव अधिकारी सागर सेतिया ने कहा कि यदि किसी भी मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) की स्थिति भौतिक रूप से संतोषजनक नहीं है या वहां कोई समस्या है, तो राजनीतिक दल तुरंत इसकी लिखित या मौखिक सूचना जिला प्रशासन को दें ताकि समय रहते उसे ठीक किया जा सके।" प्रशासन का लक्ष्य पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना है। डीसी ने अंत में ज़ोर देकर कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) की भूमिका सबसे अहम है, इसलिए सभी दल अपने स्तर पर इसमें तेजी लाएं।

