संगरूर| पुलिस ने राहगीर से मोबाइल छीनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। मालेरकोटला निवासी इजराइल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मुर्शीद सरोंद रोड़ से जा रहा था। जब वह लुधियाना बाईपास के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान शहरोज निवासी मलेरकोटला के रूप में की।

