बिहार के बेतिया में तीन बच्चे की मां ने गले फंदा डाल की आत्महत्या

बेतिया, 04 अक्टूबर (हि.स.)। बेतिया के मंगलपुर गांव में तीन बच्चों की मां सरिता देवी ने अपने गले में फंदा डाल मौत को अपने गले लगा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार मृत महिला के भसूर बैधनाथ साह ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र पर्व को लेकर घर के सभी लोग कलश यात्रा में शामिल होने गये थे।शाम में जब वापस आये तो घर में लगे बांस में साड़ी का फंदा लगाकर महिला मृत पड़ी थी। जिसकी सुचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में मृत महिला के पिता देवराज बावरिया के लक्ष्मण साह ने बताया कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। जबकि इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है।मृत महिला को तीन लड़के व एक लड़की है। जिसमें सुरज कुमार 11 वर्ष,सनोज कुमार 8 वर्ष, छोटू कुमार 6 वर्ष तथा बेटी सलोनी कुमारी 5 वर्ष है।

मृतका के पिता लक्ष्मण साह एक महीना पहले अपनी लड़की को बुलाने गया था। ससुराल वालों ने विदा करने से इंकार कर दिया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृत महिला का बड़ा पुत्र सुरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बिमार रहती थी। गुरुवार को वह अपने आप अपनी जान साड़ी का फंदा डाल गंवा दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी इस मामले की किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कारवाई होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

   

सम्बंधित खबर