नाहन, 17 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला के नाहन नगर परिषद में रविवार हुए मतदान के बाद आज शाम को जिला परिषद भवन में मतो की गिनती हुई और शहर के 13 वार्डों में से 7 वार्ड जीतकर भाजपा ने सत्ता पर फिर से कब्जा किया। उधर कांग्रेस समर्थित 6 वार्डों में जीतकर आये। भाजपा ने लगातार हैट्रिक लगाई है और नगर परिषद पर लगातार तीसरी बार काबिज हुई है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन नगर परिषद में इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नाहन की प्रबुद्ध जनता ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गलत निर्णयों और नाहन की उपेक्षा का जवाब भाजपा को जीतकर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश शहरी निकायों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है
---------------

