झारखंड चेंबर के विशेष आमंत्रित सदस्य बने अमित साहू

रामगढ़, 9 अक्टूबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निवर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि लगातार तीन वर्षों तक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अमित साहू ने एक अमिट छाप छोड़ी है। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने एक बार पुनः अमित साहू के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और अमित साहू की ओर से उद्योग और व्यापार के समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासों के सार्थक रूप देते हुए उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी दी है।

साथ ही भरोसा जताया है कि आगे भी फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से उद्योग और व्यापार के हितों में जो भी समस्या आएगी वे समस्याओं के निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करते रहेंगे।

अमित साहू ने अपने मनोनयन पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

   

सम्बंधित खबर