नाजिरा के लक्ष्मीजान चाय बागान में एक व्यक्ति की हत्या

शिवसागर (असम), 6 अक्टूबर (हि.स.)। नाजिरा लक्ष्मीजान के वार्ड नंबर 6 में आज सुबह एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार टुकलू भूमिज नामक शख्स को बिमल ओरांग नामक शख्स ने धनुष से बाण मारकर मार डाला।

टुकलू भूमिज के सीने के बीच में तीर घुसते ही टुकलू भूमिज की मौके पर ही मौत हो गई। विमल ओरांग और टुकलू भूमिज के बीच बीती रात किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

नतीजतन, बिमल ओरांग सुबह टुकलू भूमिज के घर पहुंचा और हत्या को अंजाम दिया। गेलेकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपित बिमल ओरांग घटना के बाद से फरार है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर