पुस्तक ही हमारे भविष्य का आधार हैं: रिंकू बिष्ट

चम्पावत (लोहाघाट), 07 अक्टूबर (हि.स.)। जीआईसी लोहाघाट में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(एनबीटी) शिक्षा मंत्रालय व जिला प्रशासन चंपावत के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने कहा कि पुस्तक ही हमारे भविष्य का आधार हैं।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने कहा कि पुस्तक अध्ययन से मस्तिष्क और मन का विस्तार संभव हो पाता है। पुस्तकों के अध्ययन से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इसलिए पुस्तकों को स्वयं से जोड़ें रखें। पुस्तकें पढ़ने से सकारत्मकता बढ़ती हैं।

खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट ने कहा कि पुस्तकें पढ़ने से कल्पना करने की क्षमता बढ़ती है और विचारों में विविधता और परिपक्वता आती है। हम सभी को पुस्तकों से मित्रता करनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की एनबीटी के सहयोग से शिक्षाप्रद साहित्य उपलब्ध कराने का यह कार्य बच्चों के लिए लाभप्रद है और पुस्तकों का लाभ प्रत्येक छात्र को लेना चाहिए।

एनबीटी के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह और प्रेम चन्द्र ने मुख्य अतिथियों को पुस्तक भेंट करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनपद चम्पावत में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

   

सम्बंधित खबर