सारण, 18 मई (हि.स.)। जिला पुलिस ने अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में पिछले चौबीस घंटों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में संलिप्त कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बारह वारंटी, शराब कारोबार में शामिल सात तस्कर, शराब का सेवन करने वाले तेरह शराबी, हत्या के प्रयास के दो, दहेज हत्या के दो और हत्या, अपहरण व गृहभेदन के आरोपी शामिल हैं।
इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सौ तीन वारंट और सात कुर्की का भी निष्पादन किया। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 409.54 लीटर अवैध शराब जिसमें 394.96 लीटर देशी और 14.58 लीटर विदेशी जब्त की है।
इसके साथ ही मौके से एक ट्रैक्टर, पांच मोटरसाइकिल, ताश के पत्ते और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने पांच अपहृताओं को भी बरामद किया है। वही यातायात सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के तहत चेकिंग के दौरान 29 वाहनों से 98,500 रुपये जुर्माना वसूला।
---------------

