शिवसेना ने नवरात्रों के दौरान बंगलादेश में हिन्दू धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की

जम्मू, 04 अक्टूबर (हि.स.)। शिवसेना के नेताओं ने शुभ नवरात्रों दौरान बंगलादेश में हिन्दू धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ और लूट की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बंगलादेश के साथ जारी किक्रेट सिरीज़ रद्द करने तथा शेख हसीना को भारत से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।

पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में पार्टी राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी व प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया गया। अशोक तिवारी ने बगलादेश मे हिन्दू धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ व हिन्दुओं पर अत्याचार पर केन्द्र की मोदी सरकार से अपनी चुप्पी तोड़ने व बंगलादेश के साथ खेल, व्यापारिक व कूटनीतिक समेत तमाम संबंधों पर विराम लगाने की मांग की है।

प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश से बाहर करने की मांग की है। साहनी ने कहा कि शेख हसीना के भारत में डेरा डालने के कारण बंगलादेश के कट्टरवादी नेताओ की नाराज़गी का शिकार वहां के हिन्दुओं को होना पड़ रहा है। साहनी ने कहा कि बंगलादेश भी पाकिस्तान के पदचिन्हों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने भी बंगलादेश में हिन्दुओं पर जारी हमलों से दुखी होकर बंगलादेश के साथ जारी किक्रेट टूर्नामेंट को रद्द करने की मांग की है । इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश जंडयाल भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

   

सम्बंधित खबर