मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 58.94 प्रतिशत मतदान

मेरठ, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिला प्रशासन ने मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट पर मतदान के अंतिम आंकड़े शनिवार को जारी किए। इस सीट पर 58.94 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा शामिल हैं। इसमें मेरठ जनपद की मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ जनपद की हापुड़ विधानसभा शामिल है। शुक्रवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़े शनिवार को जारी किए गए। इसके अनुसार मेरठ सीट पर 58.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मेरठ सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 530 है। इनमें से 11 लाख 79 हजार 221 मतदाताओं ने वोट डाले। वोट डालने वालों में छह लाख 57 हजार 51 पुरुष और पांच लाख 22 हजार 51 महिला मतदाता हैं।

किठौर विधानसभा सीट पर दो लाख 28 हजार 242 मतदाताओं ने वोट डाला। इसमें एक लाख 27 हजार एक पुरुष और एक लाख एक हजार 240 महिला हैं। मेरठ कैंट में दो लाख 45 हजार 177 वोट डाले गए। इसमें एक लाख 33 हजार 969 पुरुष और एक लाख 11 हजार 203 महिला है। मेरठ शहर सीट पर एक लाख 93 हजार 31 मतदाताओं ने वोट का प्रयोग किया। जिनमें एक लाख दस हजार 113 पुरुष और 82 हजार 915 महिलाओं ने अपने मत डाले। मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर कुल दो लाख 85 हजार 665 पोलिंग हुआ। जिसमें एक लाख 60 हजार 734 पुरुष और एक लाख 24 हजार 928 महिला शामिल है। हापुड़ विधानसभा सीट पर दो लाख 27 हजार छह वोटरों ने अपना वोट डाला, जिसमें एक लाख 25 हजार 234 पुरुष और एक लाख एक हजार 766 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/पवन

   

सम्बंधित खबर