समुद्र में नाव पलटी, छह मछुआरे लापता

कोलकाता, 03 जुलाई (हि.स.)। समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव डूब गई। घटना बुधवार सुबह पूर्व मेदिनीपुर के सौला इलाके की है। इस घटना में छह मछुआरे लापता हैं।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से निम्न दबाव के कारण समुद्र में उथल-पुथल मची हुई है। मछुआरों के चार जुलाई तक समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। इसे नजरअंदाज कर बुधवार सुबह कुछ मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गए। खराब मौसम के कारण नाव पलट गई। नाव में छह मछुआरे सवार थे सभी डूब गये। घटना के बारे में कोस्टल थाने की पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक लापता मछुआरों की तलाश की जा रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर