बस्तर संभाग के चार जिलों के 80 हाजियों का प्रशिक्षण कांकेर में 30 अप्रैल को

कांकेर, 27 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर संभाग के चार जिलों बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर के अलावा धमतरी से हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए विशेष प्रशिक्षण 30 अप्रैल को मेमन पैलेस संजय नगर में सुबह 10:30 से 4:00 बजे तक आयोजित किया गया है। बस्तर संभाग से इस साल हज पर कुल 80 हाजी जाएंगे। जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान यात्रा की जरूरतें व हज के अरकान के संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी, इसके लिए राज्य स्तर से प्रशिक्षक आएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी से जुड़े हाजी वली मोहम्मद ने बताया छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के जानिब से 2024 में हज यात्रा के लिए जाने के पूर्व हज के अरकान के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। जिसमें हमारे देश से सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हाजियों को सभी नियम एवं अरकानों की जानकारी दी जाती है, ताकि वे अपना हज सही तरह से मुकम्मल कर सके। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर से प्रशिक्षक हज का प्रशिक्षण देने आ रहे हैं। बस्तर संभाग के चार जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर से 80 हाजी हज यात्रा पर जाएगें। इसके अलावा धमतरी के हाजियों को भी कांकेर में ही प्रशिक्षण दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे/केशव

   

सम्बंधित खबर