श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

गोपेश्वर, 02 मई (हि.स.)। चमोली जिले के देवाल विकासखंड के दूरस्थ गांव वाण में दस दिवसीय रामलीला का सुंदर मंचन हुआ। गांव में गुरुवार को दसवें दिन विधिविधान से भगवान राम का राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला का समापन हो गया।

जय लाटू रामलीला कमेटी के संयोजक हीरा सिंह पहाड़ी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वैशाख के महीने वाण गांव में रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलला की शोभायात्रा गुरुवार को रामलीला के अंतिम दिन पूरे गांव में निकाली गई। इसके बाद भगवान राम-लक्ष्मण का भरत से मिलन हुआ। उसके बाद राजा राम का राज्याभिषेक किया गया। अंत में रामभक्तों को तिलक और प्रसाद वितरित किया गया। रामलीला में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही। रामलीला के अधिकतर पात्रों की भूमिका महिलाओं ने ही निभायी।

रामलीला में भागवान राम की भूमिका दीपक दानू, लक्ष्मण की हरपाल दानू, भरत की लक्ष्मी दानू ने भूमिका निभाई है।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर