ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बृद्धा की मौत, भतीजा घायल

फिरोजाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई। वह अपने देवर तथा भतीजे के साथ गमी से वापस घर आ रही थी। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना कुतुकपुर जारखी निवासी गुड्डी देवी (52) पत्नी अशोक कुमार गमी में भाग लेने मढ़ेरा पाढम गई थी। उनके चाचा बादाम सिंह की मौत हो गई थी। गर्मी में भाग लेकर वह घर वापस आ रही थी। उनका देवर उमेश तथा देवर का बेटा गौरव भी बाइक पर सवार था। थाना मक्खनपुर के क्षेत्र बिल्टी गढ़ ओवर ब्रिज पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पता चलते ही उनके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गये। पुलिस ने बृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल गौरव को भर्ती कराया गया है। बेटा मनीष ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश

   

सम्बंधित खबर