कांग्रेस के घोषणा पत्र से डरी हुई है भाजपा : गुरदीप सप्पल

रायपुर, 3 मई (हि.स.)। एआईसीसी के प्रशासन प्रभारी एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सप्पल ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि रायपुर से जो यात्रा शुरू होने वाली है वो अपने मुकाम पर पहुंचने वाली है। भाजपा डर रही है ,कांग्रेस को उल्टा सलाह दे रहे थे कि डरो मत। केंद्र सरकार हिली हुयी है और जाने के कगार पर है अब 400 पार बोलने की हिम्मत नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में भाजपा चुनाव से क्यों भाग रही है? कश्मीर के अंदर तीन सीट है। भाजपा कश्मीर के अंदर एक भी उम्मीदवार नहीं उतार पाये। कश्मीर को वह सबसे बड़ी उपलब्धि मानते थे। कश्मीर से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुयी थी। कश्मीर में राहुल गांधी ने देश के लोगों को कहा डरो मत। कश्मीर में राहुल गांधी हजारों कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर वह लाल चौक पर झंडा फहराया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा नेता कांग्रेस के घोषणा न्याय पत्र को लेकर झूठ फैला रहे हैं। क्योंकि वह कांग्रेस के घोषणा न्याय पत्र के सच से डरे हुये हैं।

देश में सबसे बड़ा सच यह है कि महंगाई जिसका मुकाबला भाजपा नहीं कर पा रही। पिछले 10 सालों में महंगाई बेतहाशा बढ़ी। रिजर्व बैंक इंडिया का डेटा यह बताता है कि पिछले एक साल के अंदर भारत में आम जनता की देनदारी है ,वह 75 प्रतिशत बढ़ी है। यह वो जनता है जो महंगाई से त्रस्त है। लोगों को महंगाई चुभ रही है ।पढ़ाई के लिये, दवाई के लिये लोग अपने बचत का इस्तेमाल कर रहे हैं। केन्द्र में कांग्रेस इंडिया एलाईंस की सरकार आने पर सबसे पहले महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को एक-एक लाख रुपये सालाना देंगे और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 4 दशक में बेरोजगारी इस देश में सबसे ज्यादा बढ़ गयी है।

भाजपा की केंद्र सरकार जो नीति की बात करती है वह नीति कभी नहीं बनी। जैसे न स्मार्ट सिटी बनी, न मेक इन इंडिया बनी, न गंगा साफ कर पाये, न किसानो की आय दुगुनी की। देश के अंदर जो भी काम हो रहे थे ,वह गलत पॉलिसी से रुक गया। भारत के अंदर निर्माण का हिस्सा जो जीडीपी के अंदर 17 प्रतिशत था। केंद्र सरकार ने दावा किया था मेक इन इंडिया मैन्युफैक्चरिंग का जो योगदान 50 प्रतिशत बढ़ जायेंगे। आज 10 साल के बाद 20 से 25 प्रतिशत गिर गया।

मैन्युफैक्चरिंग केंद्र सरकार के दौरान एक चौथाई के करीब गिर चुकी है। इसलिये रोजगार नहीं है। हर व्यापारी जीएसटी से दुखी है पूरा व्यापारी वर्ग तबाह हो गया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना मिलेगा। हम जीएसटी का पूरा सिस्टम बदलेंगे और किसानों के उपकरणों में जीएसटी मुक्त होंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर 30 लाख भर्ती होगी। भाजपा रोजगार नही दे पा रही है और महंगाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार आने पर हम अग्निवीर बंद करेंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को रोजगार मिलना हमारी प्राथमिकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल/केशव

   

सम्बंधित खबर