एक एकड़ से अधिक सरकारी जमीन दखलमुक्त

जलपाईगुड़ी, 02 जुलाई (हि.स.)। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ब्लॉक प्रशासन ने अभियान चलाया है। राजगंज ब्लॉक प्रशासन ने मंगलवार को एक एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को दखलमुक्त कर बोर्ड लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद प्रशासन ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरकारी जमीन को दखलमुक्त करने का अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में कुछ दिन पहले राजगंज ब्लॉक प्रशासन ने राजगंज ब्लॉक के गाजलडोबा इलाके में कई सरकारी जमीनों को चिन्हित किया था। मंगलवार को राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन, राजगंज भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी सुखेन राय समेत अन्य अधिकारियों ने चिन्हित सरकारी जमीन पर जाकर बोर्ड लगा दिया।

राजगंज भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी सुखेन राय ने कहा कि आज गाजलडोबा संलग्न इलाके में एक एकड़ से अधिक जमीन की पहचान कर सरकारी बोर्ड लगाया गया है। ब्लॉक प्रशासन द्वारा के सरकारी जमीन को चिन्हित कर खाली कराया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर