बसपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की कर दी पिटाई

सिद्धार्थनगर, 5 मई ( हि. स)। बहुजन समाज पार्टी द्वारा डुमरियागंज लोकसभा सीट पर बार- बार प्रत्याशी बदलने तथा बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने से अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम व जिला उपाध्यक्ष मो.शमीम की पिटाई कर दी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को लेकर काफी आक्रोश में थे कि पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थानीय स्तर पर किसी भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी न बनाकर बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया गया। जिसे सिद्धार्थ नगर की जनता जानती व पहचानती ही नहीं है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों पर पैसा लेकर पार्टी को गुमराह करके बाहरी व्यक्ति को टिकट दिलाने का आरोप लगाया।

पार्टी द्वारा ख्वाजा शमसुदीन का टिकट काटकर गोरखपुर के रहने वाले नदीम मिर्जा को प्रत्याशी बना दिया गया है। नदीम मिर्जा जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम,जिला उपाध्यक्ष मो.शमीम व अन्य पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किये।

बसपा कार्यकर्ता गुपचुप पर्चा दाखिल किए जाने का आरोप लगाते हुए और उग्र हो गए। न्यायालय के सामने से गाड़ी से जा रहे जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम व जिला उपाध्यक्ष मो.शमीम की गाड़ी को रोकवाकर कार्यकर्ताओं ने बाहरी भगाओ जिला बचाओ,नदीम मिर्जा वापस जाओ के नारेबाजी करने लगे।

इसी दौरान कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम व जिला उपाध्यक्ष मो.शमीम के साथ बदसलूकी करते हुए पिटाई भी कर दिया। इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम से बात की गई तो वह कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ बलराम/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर