नए कानून भारतीय सोच पर केंद्रित : डीआईजी

डीआइजी मीडिया को जानकारी देते हुए

कहा- कानून में बदलाव से होता है समाज में बदलाव

नए कानून की विस्तृत जानकारी पर आधारित कार्यशाला आयोजित

झांसी,01 जुलाई(हि. स.)। एक जुलाई 2024 सोमवार भारतीय इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। आज से शुरू हुए भारत में नए कानून की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए जनपद और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एक कार्यशाला थाना सीपरी बाजार में आयोजित की गई, जिसमें गणमान्य व संभ्रांत नागरिकों को कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी भी कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे। कार्यशाला के सफल आयोजन पर उन्होंने एसएसपी व एसपी सिटी समेत सभी की सराहना की। कहा कि आज का दिन बहुत महत्व पूर्ण है। आज के दिन अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा मिला और भारतीय सोच पर आधारित कानून हमको मिला। उन्होंने कहा कि कानून में बदलाव समाज में परिवर्तन लाता है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, जो तीन नए बदलाव हो रहे है। उन्होंने कहा कि कानून से बदलाव में समाज में बदलाव होता है और इससे देश प्रगति की ओर जाता है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित को न्याय दिलाने और न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराने में तीनों नए कानून अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें इलेक्ट्रोनिक एविडेंस को महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। साथ ही विवेचनाओं में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने नए कानून के प्रभावी सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला में आए हुए आम जनमानस लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए कानून के आधुनिक वैज्ञानिक आधार पर पीड़ित को त्वरित न्याय मिलना सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इसकी अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो, इसके लिए पुलिस जन-जन तक पहुंच कर इसकी जानकारी देगी। उन्होंने कार्यशाला को सफल बनाए जाने पर एसएसपी और एसपी सिटी को बधाई दी। कार्यशाला का संचालन समाजसेवी नीति शास्त्री ने किया।

उन्होंने कहा कि आज काफी लोग उपस्थित हुए। लेकिन जो नहीं आ सके हैं, उन्हें नेट के माध्यम से या अन्य माध्यमों से इसका अध्ययन जरूर करना चाहिए। यह पुलिस को भी पारदर्शिता प्रदान करता है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/सियाराम

   

सम्बंधित खबर