घर में घुसकर मारपीट और पथराव के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार, 07 मई (हि.स.)। घर पर पथराव और मारपीट के आरोप में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इस संबंध के भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अवैध कार्य कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग जो करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी कर रहे हैं, वह अब गुंडागर्दी पर भी उतारू हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ वह हर स्तर से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।

रुड़की सिविल लाइंस पुलिस को मोहनपुरा निवासी गौरव कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के निवासी संजय प्रजापति ने हथियारों से लैस कुछ लोगों को साथ लेकर उन पर हमला कर दिया और गाली गलौज करते हुए उनके, उनकी ताई, चचेरे भाई के साथ मारपीट की। इसमें उन्हें चोटें आई। आरोप है कि इस दौरान उनके घर पर पथराव किया और घर में खड़े वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई।

पुलिस में पीड़ित की तहरीर पर संजय प्रजापति, राजेश, अश्वनी कुमार, कुलदीप कुमार, कुलबीर और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर